आदिवासी महोत्सव के लिए हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बघेल का आमंत्रण

रांचीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’’ में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है. “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’’ आयोजन 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक किया जाना है.

विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विनोद चंद्राकर ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा.

dance 02 22Scope News

छत्तीसगढ़ में आज भी देश और विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं जीवित है,  इन सभ्यताओं के संरक्षण तथा उनके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है, आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोक संगीत और लोक कलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” का आयोजन किया जा रहा है.

इस महोत्सव में झारखंड सहित देश के अलग-अलग राज्यों से आये आदिवासी समूह लोक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे.

मौके पर विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी लोक शिल्प बस्तर आर्ट से बनी स्मृति चिन्ह भेंट किया.

सरकारी कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुरानी पेंशन स्कीम का तोहफा

Jal Jeevan Hariyali Abhiyan Bihar: बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान का बड़ा...

Jal Jeevan Hariyali Abhiyan Bihar: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया जल-जीवन-हरियाली अभियान अब...

Mirzapur: The Movie का धमाका, Aditya Vision में साथ नजर आए...

पटना में Mirzapur: The Movie के सितारे पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा Aditya Vision पहुंचे, जहां प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह दिखा।Mirzapur पटना:...

Patliputra Greenfield Satellite Township: पटना के विकास को मिलेगी नई दिशा!...

Patliputra Greenfield Satellite Township: बिहार में भविष्य के शहरी विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्तावित पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप...