झारखंड पात्रता परीक्षा मई-जून में नहीं संभावना अब कम

रांची: जेट का आयोजन मई/जून में होने की संभावना अब कम है. जेट के आयोजन की घोषणा 17 साल बाद जेपीएससी के द्वारा की गई थी.

आयोग ने सात मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि झारखंड राज्य विवि अधिनियम 2000 (अंगीकृत एवं अद्यतन संशोधित) की धारा 57 (2) (ए) एवं उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा 21 फरवरी 2024 को जारी आदेश के मुताबिक जेट के माध्यम से अस्सिटेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी कोर्स में नामांकन के लिए जेपीएससी को जिम्मेवारी दी गयी है.

आयोग द्वारा संभवत मई/जून में झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. आवेदन के लिए विस्तृत सूचना शीघ्र जारी होगी.

लेकिन घोषण के तीन माह से अधिक बीतने के बाद भी अब तक इसको लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस बीच आयोग ने जेट को लेकर स्टेयरिंग कमेटी का गठन कर लिया है. कमेटी की अध्यक्ष आयोग की अध्यक्ष होंगी.

जेपीएसी द्वारा जेट के आयोजन के निर्णय के बाद रांची विवि द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया भी रूक गयी है.

झारखंड में पहली बार 2007 में जेट हुआ था. 17 साल के बाद पुनः इसके आयोजन को लेकर अभ्यर्थी तीन माह से इंतजार में हैं.

 

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...