Advertisment

JTET 2026: झारखंड में अक्टूबर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

झारखंड में JTET 2026 अक्टूबर में आयोजित होने की तैयारी है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट 31 अगस्त तक मांगी गयी है।


JTET 2026 रांची: झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट 2026 का आयोजन अक्टूबर में कराने की तैयारी शुरू हो गयी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा को लेकर जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। इस बार परीक्षा में रिकॉर्ड 4.40 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिला स्तर पर परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपायुक्तों को दी गयी है।


Key Highlights

  • अक्टूबर में आयोजित हो सकती है झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा

  • जेटेट 2026 में 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

  • नौ साल बाद हो रही है झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा

  • परीक्षा केंद्र निर्धारण की रिपोर्ट 31 अगस्त तक मांगी गयी

  • कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 की परीक्षा एक ही दिन अलग-अलग पालियों में होगी


JTET 2026: जिला मुख्यालय और आसपास के प्रखंडों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा के आयोजन और केंद्र निर्धारण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा है। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए जिला मुख्यालय के साथ आसपास के प्रखंडों में भी परीक्षा केंद्र बनाये जा सकते हैं।

परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। सभी जिलों को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से संबंधित रिपोर्ट 31 अगस्त तक जैक को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

JTET 2026: उपायुक्त होंगे परीक्षा नियंत्रक

जेटेट परीक्षा को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को जिला स्तर पर परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। वहीं अपर समाहर्ता को नोडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सह-नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जायेगी। यह समिति परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और परीक्षा के आयोजन से जुड़े कार्यों में उपायुक्त का सहयोग करेगी।

जेटेट में कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ के लिए परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जायेगी। दोनों परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में होंगी।

JTET 2026: नौ साल बाद जेटेट, 2016 की तुलना में 1.87 लाख अधिक आवेदन

झारखंड में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इसके बाद करीब नौ वर्षों तक जेटेट परीक्षा नहीं हो सकी। वर्ष 2016 की परीक्षा के लिए करीब 2.53 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 4.40 लाख हो गयी है। यानी 2016 की तुलना में इस बार करीब 1.87 लाख अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

वर्ष 2024 में भी जेटेट के लिए करीब 3.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। बाद में विभागीय निर्देश के तहत उन आवेदनों को रद्द कर दिया गया था। अब वर्ष 2026 में नए सिरे से परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की गयी है। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार करीब 90 हजार अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Highlights

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...