Rajnath Singh : बीजेपी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पर राजनीति नहीं करती…

Bokaro – बोकारो में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ढुल्लू महतो को चुनकर यदि आपने संसद में भेजा तो वह संसद में आपके प्रभावी आवाज बनने का काम कर सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की दृष्टि से यदि सबसे धनवान राज्य है तो वह झारखंड है, पर यहां की भ्रष्टाचारी सरकार ने इसे लूट-लूटकर खोकला कर दिया है। यहां जेएमएम की सरकार के आने से जिस तरीके से भ्रष्टाचार बढ़ा है उसे पूरी जनता देख रही है। क्या अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इसीलिए झारखंड को बनाया था। झारखंड का जिस हद तक विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ।

झारखंड बनने के बाद अभी तक राज्य में बीजेपी के अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास तीन मुख्यमंत्री रह चुके हैं पर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राज्य तो क्या देशभर में इन तीनों पर कोई एक उंगली नहीं उठा सकता है।

झारखंड में भ्रष्टाचार इस चरम तक पहुंच चुका है कि मंत्री तो छोड़िए उनके नौकर और उनके सहयोगियों के पास से नोटों की गड्डी मिल रही है। किसी भी राज्य में इतने पैसे बिना किसी सीएम के पनाह के बिना पर नहीं हो सकती है। और जब ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया तो वो कहते हैं कि बीजेपी की सरकार सारे विरोधियों को प्रताड़ित करती है।

पर मैं सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश में किसी भी पार्टी का कोई भी नेता क्यों ना हो भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि भ्रष्टाचार की बात है तो मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि विरोधी ही नहीं बीजेपी का कोई भी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो उसकी जगह उसका घर नहीं जेल होगा।

इतने दिनों की राजनीतिक जीवन में मैंने पहली बार सुना कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे से गायब हैं। बीजेपी कभी भी हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई पर राजनीति नहीं करती है।

 

 

 

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...