Breaking: मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत

दिल्ली. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। उन्हें हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, तब से वे जेल में बंद है।

मनीष सिसोदिया को झटका

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस पर 14 मई को सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस पर फैसला आया है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

बता दें कि, इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को केजरीवाल को 2 जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। फिलहाल वे अतंरिम जमानत पर बाहर है।

वाइल्ड वादी 10 22Scope News

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...