Breaking: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से किया इनकार

दिल्ली. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अपनी गिरफ्तारी और ईडी रिमांड के खिलाफ सीएम केजरीवाल ने आज ही दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई की मांग की गयी थी। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल छह दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर है।

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी।

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद कल शाम ही उनके घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। साथ ही मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि गुरुवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही याचिका वापस ले ली थी।

शराब घोटाला मामले में ये भी जेल में बंद

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...