पीड़ित परिवार से मिलकर पप्पू ने की आर्थिक मदद, पुलिस की कार्रवाई पर उठाये सवाल

अररिया : अररिया के ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा-साली की मौत के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्रवाई पर पूर्व सांसद व पूर्णिया से लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने सवाल खड़ा किया। पूर्व सांसद पप्पू यादव मंगलवार को ताराबाड़ी पहुंचे और दोनों पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी आर्थिक मदद की। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सामाजिक मामलों को सामाजिक स्तर पर ही समाप्त करना चाहिए।उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज के हर पहलू की जांच करते हुए ऑन ड्यूटी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

पप्पू यादव ने कहा कि थाना के हाजत में पुलिसिया लापरवाही के कारण जीजा और साली की मौत की घटना घटित हुई।उसके बाद हुए हंगामा का उपद्रवी तत्वों ने फायदा उठाते हुए पथराव और आगजनी की घटना को क्रियान्वित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर आमजनों के घरों में देर रात प्रवेश कर लोगों को तंग कर रही है। पुलिसिया जुल्म गलत तरीके से हो रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में भय है। जिन्हें कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह ध्यान रखना चाहिए कि उपद्रव करने वाले दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। दोषी के परिवार वालों पर जुल्म को उन्होंने गलत करार दिया और मसले पर एसपी समेत डीआईजी से बात करने की बात कही।

यह भी पढ़े : पप्पू का मोदी पर बड़ा हमला, कहा- जितना रोड शो करेंगे उतना चुनाव हारेंगे PM

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...