Commercial Advertisment

SITAMARHI में अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को रौंदा, 3 की मौत 6 जख्मी

सीतामढ़ी: बड़ी खबर सीतामढ़ी से है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक यात्री टेम्पो को रौंद डाला। घटना में तीन की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना सीतामढ़ी बरियारपुर रोड पर मंगलवार की रात की है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 6 यात्री जख्मी हो गए।

वहीं घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से टेम्पो में सवार हो कर सभी लोग बथनाहा थाना के रामनगरा गांव जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को रौंद डाला। मृतक की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशो खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री खजीदा खातून के रूप में की गई है।

एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गई। तीन लोगों की मौत हुई है। छह लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का इलाज कराया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

KK PATHAK के इस आदेश से शिक्षकों में खलबली

SITAMARHI SITAMARHI SITAMARHI

SITAMARHI

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...