Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: इंद्रदेव सरदार का अपहरण कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, JMM ने बीजेपी कर लगाए गंभीर आरोप

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कवाली थाना अंतर्गत ढ़ेगाम साप्ताहिक हाट बाजार से चोरी हुई. 4 माह के बेटे इंद्रदेव सरदार का अपहरण कांड का उद्भेदन कवाली पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने भेलाईडीह के रहने वाली महिला झुमा रानी मंडल को गिरफ्तार किया है. झुमारानी मंडल भाजपा कवाली मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी है. इसी संदर्भ में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Jamshedpur News: नेता प्रमोद लाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा है कि भाजपा हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए और अस्थिर करने के लिए बहुत सारा कांड कर रही है. जिसमें भाजपा कवाली मंडल के महिला मोर्चा की अध्यक्ष झूमा रानी ने बच्चा चोरी की है. इस तरह रांची से भी दो बच्चे गायब है.

Blinkit ने हटाया अपना ये खास फीचर, अब नहीं हो पाएगी फास्ट डिलीवरी

Jamshedpur News: बीजेपी ने कराया प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक: प्रमोद लाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि इसी प्रकार प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न लिक करने में भी भाजपा का हाथ रहा है. उन्होंने अखबार में छपी फोटो की छाया प्रति दिखाते हुए बताया कि देखिए बीजेपी के कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और अन्य लोगों के साथ झूमा रानू मंडल भी उपस्थित है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हम लोगों को सतर्क किया है कि इस तरह के घटनाओं पर नजर रखें. भाजपा इसका जवाब दे. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, सुनील महतो, सुनील सोरेन सहित कई नेता उपस्थित थे. जमशेदपुर से लाला जबीन की खबर…

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...