महानवमी : माता की नौ शक्तियों के रूप में नौ कन्याओं की होती हैं पूजा

RANCHI DESK : शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे दुर्गा नवमी या महानवमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की आराधना करते हैं. महानवमी को कन्या पूजन और हवन का भी विधान है.

मां सिद्धिदात्री 22Scope News

शारदीय नवरात्र का नवां दिवस यानी महानवमी में माता के नवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना और आराधना की जाती हैं. चार भुजा धारण करने वाली मां सिद्धिदात्री लाल रंग की साड़ी पहने हुए कमल के आसन पर विराजमान हैं. उनके दाहिनी ओर नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा, बाई ओर से नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है. माता सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली कहा गया है.

नवरात्र के नौ दिन माता के नौ शक्ति स्वरूप की पूजा अर्चना और व्रत कर महानवमी के दिन नौ कन्या की पूजा माता के नौ स्वरूप में की जाती हैं. ये कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक होती हैं. और इनके साथ एक बालक जो भैरव के रूप में भी पूजा की जाने की परंपरा हैं. कन्या पूजन 2 साल से लेकर 10 साल तक की कन्याओं का किया जाता है. शुभ मुहूर्त में नवमी पूजा करके कन्या पूजन किया जाता है. कन्याओं के साथ एक बालक को भी भोजन कराया जाता है. भोजन में हल्वा, पूड़ी और चना शामिल होता है क्योंकि ये भोजन माता का प्रिय माना जाता है. फिर श्रद्धानुसार भोजन कराकर सभी कन्याओं का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है.

14 10 2021 maa siddhidatri aarti 22111865 22Scope News

पौराणिक कथाओं के अनुसार माँ सिद्धिदात्री को सिद्धियों की स्वामिनी भी कहा जाता है. नवमी तिथि का व्रत कर, माता की पूजा-आराधना करने के बाद माता को तिल का भोग लगाना इस दिन कल्याणकारी रहता है. यह उपवास व्यक्ति को मृत्यु के भय से राहत देता है और अनहोनी घटनाओं से बचाता है. वहीं मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री का तप किया तब जाकर उन्हें सिद्धियां प्राप्त हुई. देवी के आशीर्वाद के कारण ही भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर के रूप में जाने गए.

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...