छपरा में चुनावी हिंसा मामले में RJD CANDIDATE रोहिणी आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

छपरा: बिहार के छपरा में चुनावी हिंसा मामले में अब सारण लोकसभा सीट से राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा कार्यकर्ता ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ छपरा नगर थाना में मतदान को प्रभावित करने और बूथ पर हंगामा करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि छपरा के एक बूथ पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के पहुंचने के बाद हंगामा हुआ था और उसके अगले दिन गोलीबारी में दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। घटना के बाद पुरे इलाके को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया और फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा को लेकर जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं छपरा में चुनावी हिंसा के बाद राजद और भाजपा एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप में लगे हैं।

इधर जदयू भी राजद पर हमले करने में नहीं चूक रही और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने रोहिणी आचार्य को चुनाव आयोग के मैनुअल पढ़ने की सलाह दी और कहा कि रोहिणी ने जान बुझ कर बूथ पर हंगामा करवाया और फिर बाद में हिंसा भी। वहीं मामले में रोहिणी आचार्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा कहते हुए अपने बचाव में कहा कि मैं बूथ पर मतदान की जानकारी लेने पहुंची थी तभी भाजपाई गुंडों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया और अगले दिन मेरे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मार दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-सुबह 9 बजे तक कुल 8.86 प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे अधिक सीतामढ़ी तो….

RJD CANDIDATE RJD CANDIDATE RJD CANDIDATE

RJD CANDIDATE

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...