Loksabha Election 2024 : RJD Candidate रोहिणी आचार्य के नामांकन पर BJP ने उठाया सवाल, चुनाव अधिकारी के पास की आपत्ति

छपरा: Loksabha Election 2024 में लगातार एक के बाद एक रोचक वाकए सामने आ रहे हैं। अब नया मामला बिहार के सारण लोकसभा सीट से  RJD Candidate रोहिणी आचार्य के नामांकन में गलतियों का मामला उछला है। इसे BJP ने न केवल उछाला है बल्कि RJD को घेरते हुए पूरे नामांकन के संबंध ही अपनी ओर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें BJP ने खुलकर कहा है कि RJD Candidate रोहिणी आचार्य ने अपने संबंध में तथ्यों की सच्चाई को छुपाया और गलत जानकारियां दी हैं।

सारण लोकसभा से RJD Candidate एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के नामांकन मुश्किल में पड़ गया है।
फाइल फोटो

BJP ने गिनवाई कई गलतियां, RJD Candidate की नागरिकता पर भी उठाया सवाल

इसी के साथ बिहार की सारण लोकसभा से RJD Candidate एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के नामांकन मुश्किल में पड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा की आपत्ति में सबसे अहम पक्ष यह है कि RJD Candidate रोहिणी आचार्य के शपथ पत्र में उनका पता सही नहीं है। वे सिंगापुर में रहती हैं लेकिन अपना पता कौटिल्य नगर पटना लिखा है। उन्होंने यह दर्ज नहीं किया है कि आज के दिन भारतीय है या सिंगापुर की नागरिक हैं। वे नॉन रिस्ट्रिक्ट इंडियन (एनआरआई) हो गई है। यह तथ्य शपथ पत्र में अंकित नहीं किया है। इस पर भाजपा ने अपनी ओर से आपत्ति स्कूटनी के दौरान दर्ज कराई है। बीते 29 अप्रैल को रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

RJD Candidate एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए डिक्लेरेशन के कई बिंदुओं पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।
पिता लालू यादव संग रोहिणी
Loksabha Election 2024 : RJD Candidate के डिक्लेरेशन पर BJP ने उठाए कई सवाल

बिहार की हॉट सीट सारण लोकसभा से RJD Candidate एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए डिक्लेरेशन के कई बिंदुओं पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने बताया कि शपथ पत्र में इनकम का पूरा ब्यौरा नहीं दिया है‌।

रोहिणी आचार्य के जो नॉमिनेशन पेपर में अनेक खामियां पाई गई है है उसी का विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने गलत विवरण पत्र के साथ ही डिक्लेरेशन दिया है। अपनी आयकर विवरणी दाखिल की जिसका भी भ्रामक ब्योरा जमा किया है।

अपने शपथपत्र में उन्होंने जो लिखा है कि वह भी भ्रामक है। उनका इनकम किसी साल में चार हजार है तो किसी साल में तीन लाख है जबकि उन्होंने अपना हाथ में रुपये 20 लाख रुपये दिखाया है।

उनके पति के पास 10लाख रुपये है। इतना ही नहीं, संपत्ति के बारे में उन्होंने शपथ पत्र में दो करोड़ 55 लाख 925 रुपये, अपने पति समरेश सिंह का छह करोड़ 92 लाख 40 हजार दर्ज कराया है जबकि उसका कोई सोर्स नहीं है कि तीन करोड़ रुपये कहां से उनके पास आया है। उसका कोई विवरण दर्ज नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने 25 करोड़ का फ्लैट अपने पति के साथ मुंबई में खरीदा है, लेकिन उसका भी कोई डिटेल नहीं है कि जब उनकी विवरण ही आयकर विवरणी में तीन लाख दो लाख है तो 25करोड़ का फ्लैट कहां से आया है।

Saffrn

Trending News

राज्य की पहचान, छवि व निवेश स्थिति को मजबूत करने के...

पटना : बिहार सरकार ने आज 'ब्रांड बिहार' की शुरुआत की घोषणा की। यह मुख्य सचिव कोषांग (CSC) के तहत स्थापित एक रणनीतिक राज्य-व्यापी...

पोस्टरों में ‘सुंदर मधेपुरा’, जमीन पर जलजमाव! वार्ड-20 के लोग परेशान

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद शहर को 'सुंदर मधेपुरा' बनाने का दावा कर रही है। लेकिन शहर के कुछ इलाकों की तस्वीर इन दावों...

BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन को लेकर आज यानी 20 मई को...

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल...

बिहार में खेल विकास को नई गति : खेल मंत्री ने...

पटना : बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img