पटना: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है। इंडिया और एनडीए गठबंधन चुनाव में अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप लगातार जारी है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कोई लालू या ममता बनर्जी का राज नहीं कि सिर्फ मुसलमान को आरक्षण दे दो। यहां सभी को आकर चुनाव प्रचार करने का हक़ है। सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बिहार की सभी 40 सीट पर जीत का दावा किया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार विपक्ष पर तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कहा कि बिहार के यादव सहित सभी पिछड़े और सनातनियों को मुस्लिम आरक्षण दे कर हिंदुओं पर प्रहार कर रहे हैं। अब हार के डर से ये चार तारीख को नमाज पढ़ते हुए दिखाई देंगे और राहुल गांधी कहीं टूरिस्ट प्लेस पर पहुंच जायेंगे।
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…
BJP BJP BJP
BJP