लोकसभा चुनाव के लिए रांची में वोटिंग कल, 102 मतदान केंद्र महिलाओं के जिम्मे

रांची. रांची समेत झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर कल यानी शनिवार को वोटिंग होगी। इसके लिए रांची संसदीय क्षेत्र में कुल 2,377 पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। इनमें रांची में 370, हटिया में 495, कांके में 481, खिजरी में 413, सिल्ली में 278 और इचागढ़ में 340 पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। साथ ही संसदीय क्षेत्र के कुल पोलिंग स्टेशनों में से 654 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन हैं।

वहीं इस लोकसभा क्षेत्र में 102 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। साथ में 10 पोलिंग स्टेशन के संचालनों की जिम्मेदारी युवाओं को दिया गया है। दो पोलिंग स्टेशन दिव्यांग पोलिंग ऑफिसर्स के द्वारा संचालित किया जाएगा। रांची के बरियातू स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बूथ नंबर 378 से 383 ( 6 बूथ ) हॉकी के थीम पर बेस्ड रहेगा। पोलिंग स्टेशंस के लिए कुल 11404 पोलिंग ऑफिसर्स को लगाया गया है।

रांची लोकसभा क्षेत्र में 21.97 लाख वोटर्स

कल रांची संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 97 हजार 331 वॉटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11 लाख 12 हजार 524 पुरुष वोटर, 10 लाख 84 हजार 738 महिला वोटर और 69 थर्ड जेंडर हैं।

वास्तु विहार एड 8 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...