झारखंड के जंगलों से भटक कर घनी आबादी की ओर बढ रहा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

नवादा : नवादा जिले से सटे झारखंड के जंगलों से भटक कर नौ हाथियों का झुंड नवादा की ओर बढ़ रहा है. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बना हुआ है. हालांकि वन विभाग की टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं. इन हाथियों को पुनः वापस भेजने के लिए वन विभाग की टीम काफी मशक्कत कर रहे हैं. झुंड में 9 जंगली हाथी शामिल है और इसकी वजह से लोगों में दहशत है.

नवादा जिला के रजौली अनुमंडल के जहां 9 जंगली हाथियों का झुंड रजौली प्रखंड के रतनपुर गांव की तरफ बढ़ रहा है. हाथियों का झुंड गांव से सटे जंगल में उत्पात मचा रहा है. कई पेड़ों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है. वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही डीएम को भी सूचना दे दी गई है.

सूचना मिली है कि हाथियों ने इसके पहले समवर्ती क्षेत्र झारखंड के कोडरमा जिले के कई घरों को क्षति पहुंचाया है. वे अभी रजौली के रतनपुर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर है. सूचना के बाद अधिकारी के द्वारा टायर जलाकर एवं सायरन बजाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की जा रही है.

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अभी किसी भी प्रकार की कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ है. हम लोगों के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है, साथ ही टायर जलाकर हाथियों को जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन और वन विभाग की टीम हाथियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

झारखंड राज्य पेंशनर समाज का एक दिवसीय धरना, वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करने की मांग

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...