Advertisment

Nawada में खत्म हुआ हाथियों का आतंक, बांकुरा से आई टीम ने हाथियों को भेजा जंगल…

Nawada: नवादा में बीते 12 दिनों से हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को अब मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों को पश्चिम बंगाल के बांकुरा से आई वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथियों से मुक्ति दिलाई। मामला नवादा के रजौली प्रखंड क्षेत्र का है जहां करीब 30 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुस कर पिछले 12 दिनों से लगातार आतंक मचा रहा था। हाथियों के झुण्ड ने कई एकड़ के फसलों को भी बर्बाद कर दिया साथ ही हाथियों के आतंक से लोग अपने घरों से पलायन करने को मजबूर थे। हालांकि स्थानीय वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में जुटी हुई थी लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे थे।

मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा से हाथी स्पेशल टीम बुलाई जिसने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल में वापस भेजा। हाथियों के जंगल में चले जाने के बाद ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल है। इस दौरान वाइल्ड लाइफ ट्रैकर अर्जुन सिंह चंद्रवंशी, आनंद कुमार सिंह, सतीश कुमार एवं दिलीप कुमार समेत अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। Nawada Nawada Nawada Nawada 

यह भी पढ़ें – Nawada में रामनवमी की तैयारी पूरी, विहिप निकालेगा शोभायात्रा

 रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि हाथियों के झुंड को वापस उनके घर झारखंड के जंगली क्षेत्र में छोड़ा गया है।हालांकि बांकुरा से आए टीम को वन परिसर में रोका गया है। वहीं हाथियों के झुंड पुनः रजौली वन क्षेत्र में प्रवेश ना करे, इसको लेकर वन कर्मियों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Lalu ने तेजस्वी को सरकार बनाने लायक नहीं छोड़ा, वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध पर…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...