MAHARAJGANJ लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान, जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में हैं सिग्रीवाल

सारण: सारण जिले के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में बनते बिगड़ते समीकरण के बाद आज सीधी टक्कर में एनडीए और इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जायेगा। सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें मुख्य रूप से एनडीए की तरफ से निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह हैं।

महाराजगंज सीट पर मुख्य मुकाबला भी एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 95 हजार है, जिसमें पुरुषों की संख्या 10 लाख 08 हजार 509 है और महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 26 हजार424 है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 1 हजार 9 सौ 16 मतदान केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षात्मक इंतजाम किए गए हैं।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में सारण जिले के चार विधानसभा क्षेत्र एकमा, बनियापुर, मांझी और तरैया शामिल है जबकि सिवान जिले के दो विधानसभा क्षेत्र गोरेयाकोठी और महाराजगंज विधानसभा शामिल है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का लगातार दो बार से एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल प्रतिनिधित्व कर रहे है और हैट्रिक लगाने के उद्देश्य से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

EARLY MORNING गोलियों की आवाज से गूंज उठा पटना, अपराधियों ने छात्र को मारी गोली

MAHARAJGANJ MAHARAJGANJ MAHARAJGANJ

MAHARAJGANJ

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...

बिहार BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने...

पटना : भाजपा बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में विधिवत...