Advertisment

तेजस्वी के लगाए आरोप पर PK का हमला, कहा…

तेजस्वी के लगाए आरोप पर PK का हमला, कहा – मैंने जो कुछ भी अपने जीवन में हासिल किया है अपने दम पर किया, दूसरे नेता की तरह हमारे पिताजी ने मुझे नहीं कर के दिया

पटना: जन सुराज पद यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए हैं उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि हम कैसे चुनाव लड़ें तो उनकी बातों पर जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता। जहां तक बात दूसरे-तीसरे मोर्चे की हो रही है तो आप इतनी समझ रखिए कि कोई दल या मोर्चा अगर मैं बनाऊंगा तो वही एक मोर्चा बिहार में बचेगा दूसरा कोई नहीं बचेगा।

वाइल्ड वादी 13 22Scope News

अगर जन सुराज दल बनता है तो आप देखिएगा एक ही दल बचेगा इसके अलावा कोई दल नहीं बचेगा। लोगों को एहसास नहीं है कि मैं कितनी बड़ी व्यवस्था बना रहा हूं। मैंने काम छोड़ा है उसकी समझ नहीं छोड़ी है। मैंने जो अपने जीवन में काम किया है उसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है वो देश के सामने है। नीतीश कुमार ही क्यों मैंने मोदी के लिए भी काम किया है इसके अलावा 10 राज्यों में चुनाव जितवाए हैं।

मैंने जो कुछ भी किया अपने दम पर किया दूसरे नेता की तरह हमारे पिताजी ने मुझे नहीं कर के दिया
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया उसे अपने स्तर पर किया हमारे पिताजी ने मुझे नहीं कर के दिया था। नीतीश कुमार मुझे क्या धन देंगे? अगर मुझे धन चाहिए ही होगा तो इतने बड़े-बड़े राज्यों में सरकारें बनी हैं, जिसको बनाने में मैंने कंधा लगाया है। नीतीश कुमार की पार्टी के पास इतना पैसा नहीं कि वो मुझे धन देंगे।

मैंने जो काम किया है डंके की चोट पर किया है अपनी समझ अपनी ज्ञान से किया है। मैं जो काम करता था उससे पूरे देश में इस विधा को खड़ा किया है इससे पहले उसके बारे में देश में कोई जानता भी नहीं था कि ये भी कोई विधा है। आज देश में 20 हजार से ज्यादा बच्चे इस तरह के काम को कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शाहनवाज हुसैन का RJD पर तंज, कहा उनका गाना रोना हुआ शुरू, नहीं खुलेगा खाता

 

PK PK PK PK

PK

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...