जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला, उम्मीदवारों को डराने, फुसलाने व गुमराह करने का लगाया आरोप

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला ,उम्मीदवारों को डराने, फुसलाने और गुमराह करने का लगाया आरोप

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना के बेली रोड स्थिति शेखपुरा हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने अपने एक प्रत्याशी मुटुर शाह के साथ अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीर दिखाई और बीजेपी पर हमला बोला।

Goal 7 22Scope News

BJP जनता को रीतलाल का डर दिखाती है करती कुछ नहीं – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि दानापुर से एक सज्जन (रीतलाल यादव) जो चुनाव लड़ते हैं, अभी जेल में हैं। बीजेपी भी यहां से लड़ती है, लेकिन उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता है। कहती है कि हमको वोट दीजिए नहीं तो जो सज्जन राजद से जीतते हैं वो आ जाएंगे और आपका जीना हराम कर देंगे। राजद के प्रत्याशी रीतलाल यादव से डरकर बीजेपी को लोग वोट देते हैं और बीजेपी से डरकर आरजेडी को वोट देते हैं। इस बार दानापुर की जनता ने तय किया कि हम लोग डरकर वोट देना नहीं चाहते।

WhatsApp Image 2025 10 21 at 15.21.19 22Scope News

G3ufX6jWIAABl5F 22Scope News

प्रशांत ने कहा- दानापुर की जनता RJD और BJP त्रस्त

पीके ने कहा कि दानापुर के सारे व्यवसायियों ने एक साथ बैठकर तय किया कि कोई भी जीतता है तो सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापार करने वालों को होती है। मिलकर अपने में आपस में से एक राजनीतिक व्यक्ति जो वहां (दानापुर) पर व्यवसायी भी हैं। अखिलेश सिंह नाम है। बोलचाल की भाषा में लोग मुटुर शाह भी बोलते हैं। पूरे समाज ने तय किया कि मुटुर शाह को टिकट दीजिए। हम लोग रीतलाल यादव के डर से बीजेपी और बीजेपी के डर से रीतलाल को जो वोट दे रहे वो बंद हो।

G3ufYKhXMAAz2nK 22Scope News

जनसुराज का सिंबल लेकर गए… निर्वाचन ऑफिस तक नहीं पहुंचे 

इसके बाद प्रशांत किशोर ने मुटुर शाह की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये मुटुर शाह हैं… यहां से सिंबल लेकर गए। सिंबल लेकर तो गए लेकिन निर्वाचन ऑफिस तक नहीं पहुंचे। बीजेपी वाले यह बताते रहे कि राजद के गुंडों ने जन सुराज के प्रत्याशी को बंधक बना लिया है। तस्वीर में भारत के गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान हैं। अपने साथ मुटुर शाह को खड़ा किए हुए हैं ताकि वो नामांकन भी ना कर सकें। ये है बीजेपी का चाल-चरित्र-चेहरा। गौरतलब हो कि जनसुराज के ब्रह्मपुर और गोपालगंज के प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है।

PK चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

पीके ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा ट्विटर पर बता रहे हैं कि जन सुराज के उम्मीदवार भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वोटर को प्रत्याशी पैसा देते हुए दिख जाएं तो आचार संहिता का उल्लंघन होता है। सवाल उठाया कि अब चुनाव आयोग कहां है?

ये भी पढे  :  चुनावी रण में कूदे नीतीश कुमार, मीनापुर में कर रहे हैं जनसभा, कहा- महागठबंधन में उलझन बरकरार

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...