तेजस्वी का नीतीश पर जोरदार हमला, कहा- बिहार में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ पूरी तरह से ध्वस्त

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बिहार में बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर (Law and Order) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के ऊपर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला होते हुए कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है।‌ अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। नीतीश कुार कहते हैं कि सब लड़का-लड़की रात में अब घूमता है। स्कूल में बम फोड़े जा रहे हैं।‌ कोई एक दिन नहीं है जब बिहार में 200 से ज्यादा गोलियां नहीं चलती है।

बिहार में अपराधियों का मनोबल हाई, मुख्यमंत्री के गृह में महिला के साथ बर्बरतापूर्ण हादसा – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधियों का इतना मनोबल बढ़ चुका है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिला में महिला के पैरों में कील को ठोक देते हैं।‌ सरकार के लोग मौनी बाबा बन कर बैठे है। कोई कार्रवाई इस सरकार में नहीं की जा रही है। अपराधियों के संरक्षक नीतीश कुमार बन चुके हैं। जो लोग पकड़े गए तनिष्क शो-रूम वाले मामले में वो लोग पहले भी पकड़े गए थे। आखिर फिर वो लोग कैसे छुटे। तेजस्वी ने सवाल उठाया है।

बिहार में अपराध पर पुलिस और सरकार क्यों नहीं एक्शन ले रही है – तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा कि आखिर एक्शन क्या हो रहा है। पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पाती है।‌ जमीनी स्तर पर जो घटनाएं घट रही है उससे पता चल रहा नीतीश कुमार अपराधियों के सामने सरेंडर कर चुके हैं। नीतीश सिर्फ महिलाओं पर गरमाते हैं। बिहार के लोगों को चिंता करना चाहिए। बिहार ऐसे लोग के पास है जो अचेत है। लालू प्रसाद यादव ने कितने प्रधानमंत्री बना दिए। नीतीश को तेजस्वी ने दो बार सीएम बनाया है। कोई विचाधारा नहीं है। लालू ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। नीतीश कब पलट जाए कहना मुश्किल है। नीतीश त्याग पत्र दे दें। होली के दिन होली पर लगे ब्रेक के विवाद पर तेजस्वी ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, सभी लोग मिल जुलकर त्योहार के मनाए। कोई क्या बोलता है मुझे कुछ नहीं बोलना है। इस बात की चर्चा ही क्यों हो रही है।

यह भी देखें :

बिहार के मुख्यमंत्री पर हमलोगों को आती है दया – विपक्ष के नेता

विधान परिषद की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलोग को दया आती है। उनको हो क्या गया है पता नहीं क्यों ऐसे करते हैं। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बिंदी पर इशारा करते हैं, कभी शिला मंडल के बिंदी पर इशारा करते हैं। इनको पता नहीं क्या हो गया है। सदन में बार-बार इस तरह से करना यह मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर कई सवाल खड़ा करता है।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News
बिहार के मुख्यमंत्री पर हमलोगों को आती है दया – विपक्ष के नेता

यह भी पढ़े : बिहार विधान परिषद में विपक्ष ने किया वॉकआउट, राबड़ी ने कहा- निकम्मी हो गई है नीतीश सरकार

महीप राज और अंशु झा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...