Advertisment

चुनाव के बीच हरियाणा में निर्दलीय विधायक का हार्ट अटैक से निधन

Desk. बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच हरियाणा में निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे बादशाहपुर से निर्दलीय थे। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले भर्ती कराया गया था। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

हरियाणा में निर्दलीय विधायक का निधन

विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिवारजनों और समर्थकों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति’

हरियाणा में निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को दिया झटका

बता दें कि, हाल ही में लोकसभा चुनाव के बीच हरियाण की नायब सिंह सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। इससे सरकार पर संकट मंडराने लगा था। हालांकि उस दौरान भी निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद बीजेपी सरकार के साथ ही थे। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल हुआ था। मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही इसके अगले ही दिन उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी हरियाण के मुख्यमंत्री बने थे।

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...