Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण पत्र, 823 आवेदन अब भी लंबित

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236 आवेदन अभी लंबित हैं।


Ranchi Birth Death Certificate रांची: रांची नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अप्रैल से 24 जुलाई तक कुल 7,991 प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इनमें 6,416 जन्म प्रमाण पत्र और 1,575 मृत्यु प्रमाण पत्र शामिल हैं। हालांकि, दस्तावेजों की कमी और अनुमोदन प्रक्रिया के कारण अब भी 823 आवेदन लंबित हैं। नगर निगम का कहना है कि लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित विभागों और संस्थानों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

जन्म प्रमाण पत्र के 587 आवेदन लंबित

नगर निगम के अनुसार 24 जुलाई तक जन्म पंजीकरण के 587 आवेदन लंबित हैं। इनमें 386 आवेदन आवश्यक दस्तावेज या जानकारी में आपत्ति के कारण संबंधित अस्पताल अथवा संस्थान को स्पष्टीकरण के लिए भेजे गए हैं। वहीं, 201 आवेदन अनुमोदन के लिए एसडीओ और डीएसओ स्तर पर लंबित हैं।


Key Highlights:

  • अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी।

  • 6,416 जन्म और 1,575 मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदकों को मिले।

  • जन्म के 587 और मृत्यु के 236 आवेदन अभी लंबित।

  • अधूरे दस्तावेज और अनुमोदन प्रक्रिया से बढ़ी लंबित मामलों की संख्या।

  • निगम ने बिचौलियों से बचने और ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की।


Ranchi Birth Death Certificate:मृत्यु प्रमाण पत्र के 236 मामलों का इंतजार

मृत्यु पंजीकरण से जुड़े 236 आवेदन भी अभी लंबित हैं। इनमें 92 आवेदन संबंधित अस्पताल या संस्थान से स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 144 आवेदन डीएसओ स्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित हैं। निगम का कहना है कि इन मामलों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

Ranchi Birth Death Certificate:बिचौलियों से बचने की अपील, अस्पतालों को दिए निर्देश

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से संलग्न करें।

इसके साथ ही निगम क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक जन्म और मृत्यु की घटना का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी न हो।


Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...