Lok Sabha Election: छठे चरण में 3 बजे तक 49.20 फीसदी हुई वोटिंग, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज देशभर की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग हुई है। इनमें बिहार में 45.21 प्रतिशत, हरियाणा में 46.26 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.41 प्रतिशत, झारखंड में 54.34 प्रतिशत, दिल्ली में 44.58 प्रतिशत, ओडिशा में 48.44 प्रतिशत, यूपी में 43.95 प्रतिशत, और पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बता दें कि, आज छठे चरण में जिन 58 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें दिल्ली की 7 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, बिहार की 8 सीटें, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें, हरियाणा की 10 सीटें, झारखंड की चार सीटें, ओडिशा की 6 सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को हो चुकी है। साथ ही छठे चरण की वोटिंग 25 मई यानी आज हो रही है। इसके अलावा सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

गोल 16 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...