Lok Sabha Election : पांचवें चरण में पांच बजे तक 56.68 फीसदी हुआ मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम

Lok Sabha Election : आज लोकसभा के पांचवें चरण की वोटिंग देश की 49 लोकसभा सीटों पर हो रही है। पांच बजे तक 56.68 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें बिहार में 52.35 प्रतिशत, जम्मू एवं कश्मीर में 54.21 प्रतिशत, झारखंड में 61.90 प्रतिशत, लद्दाख में 67.15 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 48.66 प्रतिशत, ओडिशा में 60.55 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.80 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Lok Sabha Election : पांचवें चरण की वोटिंग

आज जिन 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है। इनमें कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी चुनावी किस्मत आज ईवीएम में दर्ज हो जाएगी। इस पर फैसला 4 जून को आएगा।

Lok Sabha Election

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को हो गयी है। पांचवें चरण की वोटिंग आज 20 मई को हो रही है। इसके अलावा छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Cesto mart add 14 22Scope News

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...