Lok Sabha Election: सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68 फीसदी हुई वोटिंग, झारखंड में सबसे ज्यादा

Lok Sabha Election: लोकसभा के आज आखिरी चरण में देशभर की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 3 बजे तक 49.68 फीसदी वोटिंग हुई है। इसमें अभी तक झारखंड में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। 3 बजे तक बिहार में 42.95 फीसदी, चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 58.41 फीसदी, झारखंड में 60.14 फीसदी, ओडिशा में 49.77 फीसदी, पंजाब में 46.38 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.83 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 58.46 फीसदी मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election: यहां इतनी सीटों पर आज वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें या आखिरी चरण में जिन 57 जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। इसमें बिहार में 35.65 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई और छठे चरण की वोटिंग 25 मई को हो चुकी है। वहीं सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...