राजकोट में गेमिंग जोन में भीषण आग, अब तक 20 लोगों की मौत

Desk. बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। राजकोट में टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लगने की सूचना मिल रही है। इसमें अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।

गेमिंग जोन में भीषण आग से 20 की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर राजकोट के TRP गेमिंग जोन में आग लग गई। इसमें पूरा गेमिंग जोन जलकर खाक हो गया है। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गयी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और बचाव कार्य किया गया। लेकिन इस घटना में अभी तक 20 लोगों की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि शव इस हद तक जल गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। वहीं इसमें बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके रेस्क्यू के लिए लिए बचाव दल कार्य कर रहा है। वहीं गेमिंग जोन में आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल पया है। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...