बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, 12 लोगों के फंसे होने की आशंका

Desk. खबर कर्नाटक से है। बेंगलुरु के होरमावु अगरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर मिल रही है। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसी दौरान एक निर्माणाधीन इमारत गिर गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आंशका है। दो लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। फिलहला बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन और आपातकालीन विभाग की दो बचाव वैन को बचाव कार्य में लगाया गया है।

वहीं येलहंका और उसके आसपास के कई इलाकों समेत बेंगलुरु के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की पांच टीमों को मंगलवार को फंसे हुए लोगों को कोरेकल की मदद से निकालने के लिए तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि येलहंका में मंगलवार आधी रात से मंगलवार सुबह छह बजे तक केवल छह घंटों में 157 मिमी (छह इंच) बारिश हुई है। जलभराव के कारण उत्तरी बेंगलुरु में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को घर के अंदर ही रहना पड़ा। वहीं कई यात्रियों की उड़ानें, ट्रेनें और बसें छूट गईं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। निचले इलाकों और झीलों के पास स्थित कई घर पानी में डूब गए।

घरेलू सामान, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षतिग्रस्त हो गए। कई अहम सड़कों पर भीषण जाम लग गया। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली बल्लारी रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। तुमकुरु रोड, ओल्ड मद्रास रोड और कनकपुरा रोड पर भी गंभीर यातायात जाम देखा गया।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...