RAHUL GANDHI आज आएंगे बिहार, करेंगे 3 चुनावी सभा

पटना: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण को लेकर सभी दल के नेता ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए कांग्रेस ने भी बिहार में अपनी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में चुनाव में प्रचार किया तो सोमवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार में तीन चुनावी सभाएं करेंगे और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

राहुल गांधी पटना साहिब, पाटलिपुत्र और भोजपुर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। राहुल गांधी पटना पहुंचेगे और वहां से वे बख्तियारपुर जायेंगे जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। बख्तियारपुर के बाद राहुल गांधी पालीगंज में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। फिर राहुल गांधी भोजपुर में माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। बिहार में चुनावी सभा के दौरान उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मौजूद रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

TEJASHWI YADAV आज करेंगे ताबड़तोड़ जनसभा

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

RAHUL GANDHI RAHUL GANDHI RAHUL GANDHI

RAHUL GANDHI

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...