अनंत -राधिका की दूसरी PRE-WEDDING सेरेमनी इसी महीने होगी शुरु, भारत नहीं बल्कि इस देश में होगा ग्रैंड इवेंट

अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अनंत -राधिका की एक बार फिर से PRE-WEDDING होने वाली है.जी हां बिल्कुल सही सुना आपने  अनंत-राधिका की दूसरी बार प्री -वेडिंग होने वाली है. और इस बार ये फंक्शंस भारत में नहीं बल्कि इटली में होने वाले हैं और इस बार इस भी पहले प्री-वेडिंग की तरह ही कई बड़ी-बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. इस सेनेमनी में सबसे स्पेशल पर्फॉर्मेंस शकीरा की होने वाली है.

वाइल्ड वादी 13 22Scope News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग 28 मई से 30 मई के बीच शुरु होने वाली है. इस फंक्शन में बॉलीवुड, हॉलीवुड,  स्पोर्ट्स जगत और बिजनेस वर्ल्ड के कई दिग्गज पहुंचेंगे. अंबानी फैमिली की यह पार्टी इटली में एक लक्जरी क्रूज में होने वाली है. इस क्रूज पर लगभग 800 मेहमानों के पहुंचने की खबर है. प्री-वेडिंग फंकश्न के दौरान यह क्रूज तीन दिनों तक ट्रैवल करती रहेगी. और लगभग इस क्रूज के इस दौरान 4380 किमी की दूरी तय करने की संभावना है. इस दौरान क्रूज इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा.  इस क्रूज में 800 मेहमानों के लिए लगभग 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ मौजूद रहेंगे.

PRE-WEDDING – सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी हुए रवाना

खबरों की मानें तो अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए कई हस्तियां अब तक स्पेन के लिए रवाना हो चुके हैं. जिनमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. सलमान खान अपने भतीजे निर्वाण के साथ और धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं.

बता दें इससे पहले अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आयोजित की गई थी. जहां पॉप स्टार रेहाना के पर्फॉर्मेंस की खूब चर्चा हुई. वहीं मार्क जुगरबर्ग और बिल गेट्स जैसे मेहमानों ने महफिल में चार चांद लगा दी थी.

PRE-WEDDING PRE-WEDDING PRE-WEDDING

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...