गिरिडीह में चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

गिरिडीह. जिले की देवरी थाना पुलिस ने बीते 26 मई को चोरी के सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी को वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी के तिवारीडीह के एक मैदान में चोरी के सामान के साथ कुछ चोर बैठे हैं और ताड़ी पी रहे हैं। इसी सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गिरिडीह में चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

इस छापामारी में दल खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, सहायक अवर निरीक्षक राधे श्याम चौधरी, विनय कुमार, चौकीदार चंदन पासवान, द्वारिका राय, उपेंद्र दुसाद शामिल थे।

इस दौरान पुलिस ने देवरी के तिवारीडीह के पास एक मैदान में ताड़ी पी रहे चोर को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान देवरी तिवारीडीह के 24 वर्षीय महेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने बेचने ले जा रहे चोरी के सामानों को बरामद किया गया।

बरामद समान में 2 पीस इंडेन कंपनी का घरेलु एलपीजी सिलिंडर, 2 पीस मोटर पप सेट, एक बड़ा बैटरा, एक समर्सेबल शामिल है। बताया गया कि अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त ने पूर्व में चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...