पाकुड़ में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

पाकुड़. जिले में ज्वेलरी दुकान में अजीब तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना हिरणपुर बाजार स्थित शंकर स्वर्णकार की है। यहां एक महिला ने बड़ी चालाकी से कान के झुमके पर हाथ साफ कर दिया, जिसका वीडिया दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि सोने के झुमके की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

ज्वेलरी दुकान में चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, हिरणपुर बाजार स्थित शंकर स्वर्णकार की जेवर दुकान में अजीबोगरीब स्थिति में करीब 50 हजार मूल्य के जेवरात की चोरी हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। दरसल, पति-पत्नी कान के झुमका खरीदने के लिए सोने की दुकान पर आए थे और पत्नी सोने के झुमके पसंद कर रही थी।

इसी दौरान सोने का एक सेट कान का झुमका बड़ी ही चतुराई से चुरा ली, जिसकी कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है। इसके बाद कान के झुमके पसंद नहीं आने की बात बोलकर दुकान से निकलकर बाइक से भाग निकले, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Cesto mart add 8 22Scope News

Bihar Industry News: निवेशकों को मिलेगा बेहतर माहौल, Industry Department की...

बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने उद्योग संगठनों के साथ समन्वय बैठक की। हर 30 से...

Patna Riverfront Project: JP Ganga Path Integrated Park बनेगा बिहार पर्यटन...

पटना में जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना के तहत 26 किमी लंबा ग्रीन रिवरफ्रंट कॉरिडोर विकसित होगा। गंगा, पाटलिपुत्र की विरासत और आधुनिक...

Bihar Employment News: युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर...

Bihar Employment News: बिहार सरकार युवाओं को रोज़गार और स्वरोज़गार के मौकों से जोड़ने के लिए कई योजनाओं पर तेज़ी से काम कर रही...