कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डडवा वार्ड नंबर-3 में बीते 13 फरवरी को रवि कुमार यादव के घर पर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 15 लाख रुपए का नगद और जेवरात का चोरी कर लिया था। जहां पीड़ित ने मोहनिया थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मोहनिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। अनुसंधान के क्रम में इस घटना में शामिल तीन चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले पांच दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
अभी भी 3 दुकानदार फरार है – कैमूर पुलिस
आपको बता दें कि चोरों के घर से तलाशी के दौरान चोरी के सामान बेचने के बाद मिले हुए सवा लाख रुपए, पांचों दुकानदार के यहां से सोने का हार, सोने का मांग टीका, झुमका और ब्रेसलेट बरामद हुआ है। अभी भी तीन दुकानदार फिलहाल फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रॉकी ठठेरा, रोशन शर्मा, सूरज पासी, प्रदीप कुमार, सदानंद सेठ, गुड्डू सेठ, राज वर्मा और संजय कुमार शामिल है।
यह भी देखें :
इस पूरी घटना की जानकारी मोहिनया DSP ने दी
जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया मोहनिया शहर के डड़वा वार्ड नंबर-3 से 15 लाख रुपए का जेवर और नगद चोरी होने का आवेदन थाना में मिला था। जहां अनुसंधान के आधार पर तीन चोर और पांच चोरी के सामान खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से सवा लाख रुपया नगद, सोने का हार, मंगटीका, झुमका, ब्रेसलेट और चोरी में प्रयुक्त केटीएम बाइक को जब्त कर लिया गया है। अभी भी तीन दुकानदार फरार हैं, उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़े : सीतामढ़ी पुलिस ने 24 घंटे में दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सारा सामान बरामद
देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट


















