गिरिडीह में बेलगाम टोटो चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 30 टोटो जब्त

गिरिडीह. सड़कों पर बेलगाम तरीके से दोड़ रहे टोटो पर सोमवार को यातायात पुलिस कार्रवाई की है। इससे टोटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने टोटा चालकों के खिलाफ सख्ती बरते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले कई नाबालिग और बगैर लाइसेंस के टोटो चालकों को पकड़ा है और उनके टोटो को सीज कर लिया है। इस दौरान करीब 30 टोटो को जब्त किया गया।

बेलगाम टोटो चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि टोटो चालकों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी। कई नाबालिग व बिना लाईसेंस के ही न सिर्फ टोटो चला रहे थे, बल्कि टोटो चालकों के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेलगाम तरीके से टोटो का परिचालन हो रहा है। इसके कारण ही टोटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जांच के दौरान 30 टोटो को जब्त किया गया है। टोटो चालको के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विदित हो कि शहर में बढ़ते टोटो के कारण लोगों को आए दिन सड़क जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं कई नाबालिग टोटो को ऐसे चलाते हैं मानो हवा से बातें कर रहे हो। इस कारण शहरी क्षेत्र में आए दिन न सिर्फ घटनाएं होती है, बल्कि लोगों को जान माल का भी नुकसान उठाना पड़ता है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...