भागलपुर : भागलपुर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने यातायात को सुदृढ़ करने के लिए टोटो चालकों के लिए 14 रूट कोडिंग का निर्णय निर्गत किया। वही इसको लेकर यातायात डीएसपी ने अमल करते हुए सभी टोटो पर अलग-अलग रूटों के कोडिंग को करना शुरू किया।
वहीं इसके विरोध में भागलपुर के सभी टोटो चालकों ने गोलबंद होकर इस 14 रूटों की कोडिंग को लेकर विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही टोटो चालकों ने यह भी कहा कि प्रशासन की यह मनमानी नहीं चलेगी। इस कोडिंग से हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। जबतक यह रूट कोडिंग है नहीं जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं इस प्रदर्शन में घंटे कचहरी चौक मुख्य मार्ग को टोटो चालकों ने बाधित किया।
वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए और सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने टोटो चालकों के पदाधिकारी से वार्ता कर जाम से निजात दिलाया। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन का यह निर्णय कहां तक सफल हो पाती है या फिर चालकों की बातें मानी जाती है।
अजय कुमार की रिपोर्ट


















