RTI कार्यकर्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क पर उतरे लोग

मोतिहारी : आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिजन सड़क पर उतर कर गए हैं. विपिन अग्रवाल की पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बच्चों के साथ सड़क जाम कर दिया. हरसिद्धि पुलिस मौके पर पहुंचकर विपिन के परिजनों को समझाने में जुटी हुई है. इसी बीच विपिन की पत्नी ने पुलिस के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे असफल कर दिया गया. उसके बाद विपिन की पत्नी मोनिका देवी ने अपने हाथ की नस काट ली. परिजन डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े हुए हैं.

बता दें कि विगत 24 सितंबर को जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को प्रखंड कार्यालय के पास गोलियों से भून दिया था. विपिन को चार गोलियां लगी थी. गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए थे.

विपिन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा भी था कि आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल से बहुत लोगों को परेशानी थी, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है. लेकिन पुलिस कार्रवाई शिथिल हो जाने से विपिन के परिजनों की नाराजगी बढ़ गई है.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी विपिन अग्रवाल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से विपिन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल लाने के क्रम में विपिन अग्रवाल की मौत हो गई थी.घटना को लेकर मृत विपिन के पिता विजय अग्रवाल ने हरसिद्धि थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

काफिला मोटर के सेल्स मैनेजर के हत्यारों तक पहुंची पुलिस

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...