पुलिस ने एक 5 कंटेनर में रखे 141 मवेशियों को किया जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने एक पांच कंटेनर में रखे 141 मवेशियों को जहां जब्त किया गया है। वहीं इस मामले में इस मामले में पुलिस ने 20 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नौ मजदूर थे जिसे छोड़ दिया गया है। पुलिस ने यह करवाई एसपी के निर्देश पर बैकुंठपुर के राजापट्टी कोठी और महम्मदपुर थाना क्षेत्र से किया है। बरामद पशुओं की कीमत करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार सभी पशु तस्कर यूपी के हबीब, समीर, सलमान, इरफान, तौसीफ, मुस्तकीन, गुलजार, महबूब, जहीर, आलम और मोहम्मद फैसल रहने वाले हैं।

पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की अबतक की बड़ी कार्रवाई – एसपी

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कारवाई है। एसपी ने बताया की प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार और डीआईयू की टीम के द्वारा बैकुंठपुर और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में करवाई की गई। टीम के द्वारा पांच कंटेनर में अवैध तरीके से रखे गए 141 मवेशी जिसमें अधिकतर भैंस शामिल है। उन्हें जब्त किया गया।

20 तस्कर गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस मामले में मौके से कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन पूछताछ के बाद नौ मजदूरों को छोड़ दिया गया। जबकि 11 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी पशुतस्कर यूपी के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 5 कंटेनर, 141 माववेशी और 15 हजार नगद रुपए भी जब्त किए है। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस के द्वारा अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। बहरहाल, सभी तस्करों को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड के आरोप में संचालक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...