कंटेनर से भरी लाखों मूल्य की शराब जब्त, हरियाणा का चालक गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी के दौरान 349 कार्टन शराब जब्त की। मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बरामद शराब की अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपए की बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के माध्यम से बड़ी खेप में अंग्रेजी शराब बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही है

जानकारी के अनुसार, आमस थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के माध्यम से बड़ी खेप में अंग्रेजी शराब बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से इंपीरियल ब्लू शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

Gaya Wine 1 22Scope News

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक नरेश कुमार को किया गिरफ्तार

वहीं कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक नरेश कुमार राजस्थान निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेप बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के लिए लाई जा रही थी। वहीं पुलिस अब इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Gaya Wine 2 22Scope News

Gaya Wine 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : स्कूटी की डिक्की में छुपाकर शराब तस्करी का खेल, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Amity University Jharkhand: ‘संगठन 2026’ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, 150 से...

Amity University Jharkhand, रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में इंटर-अमिटी इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर को किया गया। विश्वविद्यालय की...

LNJP Hospital Patna: अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को...

LNJP Hospital Patna: लोकनायक जयप्रकाश नारायण यानी एलएनजेपी अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने...

Gopalganj Hanuman Mandir: कथित वायरल वीडियो को लेकर बेलबनवा मंदिर में...

Gopalganj Hanuman Mandir: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को महंत बृजमोहन दास से जुड़े कथित वायरल...