लोकसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से गिरिडीह में सरकारी कर्मियों ने किया मतदान

गिरिडीह. लोकसभा चुनाव के सांतवें और अंतिम चरण के तहत झारखंड की गोड्डा, राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। इन तीनों सीटों के लिए मंगलवार को गिरिडीह में पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया। इसमें तीनों संसदीय क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवानों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी और अन्य सरकारी कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया।

गिरिडीह में पोस्टल बैलेट से मतदान

दोपहर के बाद पुलिस पदाधिकारियों के साथ जवानों और प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ कर्मियों ने मतदान किया। गिरिडीह प्रशासन की ओर से मतदान के लिए समाहरणालय परिसर, न्यू पुलिस लाईन के बैठक कक्ष और पुराना पुलिस लाईन के आईआरबी कैंप में मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां तीनों संसदीय क्षेत्र के आईआरबी के जवानों के साथ पुलिस जवान मतदान करते नजर आए।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोटिंग हो रही है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू हुआ है। चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में भी वोटिंग हुई है। छठे चरण में 25 मई यानी आज गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान हुआ। अब सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...