पोस्टल बैलेट को लेकर जेएमएम ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टल बैलेट से मतदान जारी है। इस बीच जेएमएम ने सभी जिलों में पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। यह पत्र जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के नाम से लिखा गया है।

जेएमएम ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में जेएमएम ने बताया है, ‘चुनाव आयोग ने चुनाव में लगे कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की तिथि घोषित की है, लेकिन किसी भी जिले में राज्य के सभी विधानसभाओं का पोस्टल बैलेट अभी तक नहीं पहुंचा है। हद तो यह है कि प्रथम चरण में चुनाव वाले विधानसभाओं का भी पोस्टल बैलेट सभी जिलों में नहीं पहुंच पाया है। उदाहरण के लिए रांची को ही देख लिया जाए, जहां 3 तारीख से ही पोस्टल बैलट डालने की तिथि रखी गई थी, परंतु अभी तक पलामू, गुमला, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग तथा कोल्हान के अधिकांश विधानसभाओं का पोस्टल बैलेट रांची के पोस्टल बूथों पर नहीं पहुंच पाया है।’

पत्र में आगे लिखा गया है, ‘इसे चुनाव आयोग की आधी अधूरी तैयारी मानी जाए या एक विशेष वर्ग को अपने मताधिकार के प्रयोग करने से रोकने की कवायद। लोकतंत्र में मत देने का अधिकार हर किसी को है और व्यवस्था नहीं देना चुनाव कर्मियों को मत देने के अधिकार से वंचित करने जैसा है। चुनाव आयोग कृपया इस पर संज्ञान ले।’

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...