बाढ़ : देश के साथ-साथ बिहार में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। बाढ़ स्थित घोसवरी प्रखंड के कुर्मीचक मध्य विद्यालय में आज अचानक छह बच्चे बेहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े। एक साथ छह बच्चों के बेहोश होते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि आनन-फानन में गंभीर रूप से बीमार 10 वर्षीया मुस्कान कुमारी को पास के सम्यागढ़ में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। शेष पांच बच्चों का स्कूल में इलाज कर घर भेज दिया गया। मुस्कान कुमारी को बेहतर इलाज के लिए घोसवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने एंबुलेंस रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण यह हादसा हुआ है। डॉक्टर बैठा ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में ओआरएस भेजने का सख्त आदेश दिया है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के आगे सरकार भी परेशान है। पाठक का कहना है कि अभी सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी नहीं होगी। इनके आदेश के चलते बिहार के कई जिलों के स्कूलों में भीषण गर्मी की वजह से बच्चे और बच्चियां अचानक बेहोश होकर गिर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 बच्चे बीमार पड़ गए हैं।
यह भी पढ़े : भीषण गर्मी को देखते हुए अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विकास कुमार की रिपोर्ट
Highlights

