इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी अभी खुले रहेंगे बिहार के स्कूल

इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी अभी खुले रहेंगे बिहार के स्कूल

Patnaइस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी अभी खुले रहेंगे बिहार के स्कूलबिहार में जारी भीषण गर्मी और

चिलचिलाती धूप के बावजूद बच्चों को स्कूल से मुक्ति अभी नहीं मिलने वाली है.

शिक्षा विभाग की योजना कोरोना काल में बाधित हुई पढ़ाई-लिखाई की क्षतिपूर्ति करने की है.

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गर्मी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

सरकार फिलहाल स्कूलों को बंद करने के पक्ष में नहीं है.

वैसे भी कोरोना की वजह से स्कूल लम्बे समय तक बंद रहा है.

बच्चों की पढ़ाई काफी बाधित हुई है.

शिक्षा विभाग स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

फिलहाल स्कूल को बंद करना उचित नहीं है. लेकिन इसके साथ ही सराकर छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति भी फिक्रमंद है.

उचित समय पर  आने पर इस मामले में निर्णय लिया जायेगा.

आगे भी तापमान में  बढ़ोतरी होगी, तो सरकार आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपना फैसला लेगी.

बता दें कि अभी पूरे बिहार में गर्मी का कहर चल रहा है.

आलम यह है कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल है.

गरम हवा के थपेड़ों से लोग अपने घर में दुबके पड़े हैं.

मौसम विभाग की ओर से भी इसमें कोई सुधार की बात नहीं कही जा रही है.

रिपोर्ट- प्रणय

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...