भीषण गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आमजन बेहाल

कोडरमा : भीषण गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आमजन बेहाल- कोडरमा में

गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है.

मार्च महीने से ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और अप्रैल में तापमान लगातार बढ़ रहा है.

जिले का औसत तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

समय से पहले पड़ रहे भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं.

गर्मी के साथ-साथ गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप से आमजन बेहाल है.

सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शहर के

विभिन्न सड़कों और चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहता है. हालांकि कुछ लोग गमछा, छतरी के सहारे गर्मी से बचाव करते हुए अपना काम निपटाने को मजबूर हैं.

गर्मी से व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित

लोगों की माने तो इस साल समय से पहले गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है. अगर यही आलम रहा तो आने वाले मई और जून में स्थिति और भी खराब हो जाएगी. बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे बूढ़े महिलाएं हर उम्र के लोग परेशान हैं. वहीं दूसरी तरफ गर्मी के कारण व्यवसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है. लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है.

वहीं दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहने और पानी का ज्यादा इस्तेमाल के अलावे खीरा-ककड़ी और तरबूज जैसे फलों का इस्तेमाल करने की डॉक्टरों ने सलाह दी हैण्

रिपोर्ट: कुमार अमित

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...