Serious Allegation : अखिलेश यादव बोले – भाजपा के पीछे छिपे हैं पूर्वांचल के माफिया

सोनभद्र : Serious Allegation  – सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में पर्वांचल में सक्रिय सभी माफिया का जिक्र करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। तीखे अंदाज में भाजपा को घेरते हुए कहा कि कानून की राज की बात करने वाली भाजपा को अंदर और आसपास झांकने की जरूरत है। देखें तो पता चलेगा कि भाजपा के पीछे ही पूर्वांचल के माफिया छिपे हुए हैं। यह भाजपा के नेताओं को दिख नहीं रहा और वे देखना नहीं चाहते। Serious Allegation Serious Allegation Serious Allegation Serious Allegation

अखिलेश का Serious Allegation – ‘दो दिन पहले सीएम योगी के मंच पर पीछे बैठे थे सभी माफिया’

सोनभद्र जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने करीब आधे घंटे का भाषण दिया। कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी-बड़ी बातें करके गए हैं। जब वह खनन माफिया के खिलाफ बोल रहे थे, तब सभी माफिया उनके मंच पर पीछे बैठे थे। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और बनारस वाले माफिया आज भाजपा के पीछे छिपे हुए हैं। सोनभद्र में ऐसी लूट कभी नहीं रही। यह जिला सबसे ज्यादा बिजली बनाता है, लेकिन यहीं के लोगों को बिजली नहीं मिल रही। भाजपा के लोग बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं, लेकिन सोनभद्र के भाई-बहन बताओ दस साल में कितना बदलाव आया। यहां के लोगों को न केवल दिल्ली बल्कि लखनऊ वालों ने भी धोखा दिया है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उसकी सरकार बदलने का मन देश की जनता ने बना लिया है।
सोनभद्र में सपा की चुनावी सभा में पहुंचीं महिलाएं
Serious Allegation – सोनभद्र की सभा में  अखिलेश ने भगवान बिरसा मुंडा का किया उल्लेख

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उसकी सरकार बदलने का मन देश की जनता ने बना लिया है। बाबा साहब का संविधान आपको बचाना है। कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठा मुकदमा लगाकर सरकार ने जेल भेज दिया, ताकि आदिवासी लोग डर जाएं और वोट देने न जाएं। यहां के लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं, जो किसी से डरते नहीं हैं।

जो लोग खुद को गरीब-आदिवासी के लिए चिंताग्रस्त दिखाते हैं, वह बताएं कि इतनी महंगाई क्यों बढ़ाई। बीते 17 साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। किसी नौजवान को रोजगार व नौकरी नहीं मिली। कई मौके ऐसे आए, जब सरकार को गरीबों के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन सरकार कहीं नजर नहीं आई। आदिवासी, किसान की जमीन छीनने का काम करने की कोशिश की, लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा। अगर दोबारा सरकार में आए तो संविधान में परिवर्तन लाकर न सिर्फ किसानों की जमीन छीनेंगे, बल्कि आदिवासियों की भी जमीन छीन सकते हैं।

अखिलेश बोले – केवल सपने दिखा रहे भाजपा वाले, काम समाजवादी कर रहे

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। संविधान, किसान और गरीब, नौजवान के मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। दुद्धी को जिला बनाने और बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को पूरा करने का वादा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई, लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया।

Elite institute 20 22Scope News

यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं। वह अपने मन की बात तो कहना चाह रहे हैं, लेकिन संविधान की बात नहीं सुनना चाह रहे। समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा वाले केवल सपने दिखा रहे हैं। नौजवान फौज में जाने के लिए तैयारी करते थे। अब सरकार ने इसे भी चार साल का बना दिया। नौकरी से लौटकर आओगे तो कोई सुविधा नहीं मिलेगी। इंडी गठबंधन की सरकार आई तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।

सपा सुप्रीमो बोले – गरीबों-कमजोरों को बुलडोजर से डराते हैं मुख्यमंत्री

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जब से यह चुनाव शुरू हुआ है, लगातार गर्मी बढ़ रही है। तापमान कई जगह 50 डिग्री तक पहुंच गया है। अगर कोई सियासी तापमान नापेगा तो भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तापमान यहां दिखाई देगा। इतनी धूप के बावजूद लोग पंडाल व मैदान के बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। यह लोग भरोसा दिला रहे हैं कि इस बार इंडी गठबंधन विधानसभा भी जीतेगी और लोकसभा भी जीतकर जाएगी।

आपको दस साल का हिसाब नहीं लेना है, बल्कि सात साल यूपी सरकार का भी हिसाब लेना है। सपा मुखिया ने कहा कि नौजवान जब परीक्षा देने गया और घर लौटकर आया तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। सरकार ने किसी को नौकरी नहीं दी। जितनी भी परीक्षा हुई, सब के पेपर लीक हो गए। मुख्यमंत्री गरीबों, कमजोरों को बुलडोजर से डराते हैं, लेकिन एक भी पेपर लीक करने वालों पर उनका बुलडोजर नहीं चला।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...