सेमरिया ब्रह्मचारी व हाथीदास मठ से लूटी गई करोड़ों की अष्टधातु मूर्ति बरामद

एसआईटी की टीम ने किया बरामद

छपरा : सारण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एक माह पहले रिविलगंज और भगवान बाजार थाना क्षेत्र से करोड़ों रुपए के अष्ट धातु के चोरी की गई सभी मूर्तियों को एसआईटी की टीम ने बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी एसपी संतोष कुमार ने पत्रकारों को दी.

मूर्ति चोरी मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना समेत सभी सातों अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. गौरतलब है कि रिविलगंज थाना अंतर्गत ब्रह्मचारी मठ से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के लूटे गए सभी बेशकीमती मूर्तियां को पुलिस ने बरामद कर लिया है और इसके साथ ही भगवान बाजार थानांतर्गत हाथीदास मठ से चोरी गई राधा कृष्ण की मूर्ति को भी बरामद किया गया है. मूर्ति चोरी के मामले में लूट के मुख्य षड्यंत्रकर्ता अभय सिंह 2015 में मूर्ति चोरी के मामले में मूर्ति के साथ वैशाली नगर थाना से गिरफ्तार हुआ था और जेल भी जा चुका है.

chhapra arrested2 22Scope News

प्रधान पुजारी को घायल कर घटना को दिया था अंजाम

सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 23-24 सितंबर की रात्रि रिविलगंज थाना अंतर्गत ब्रह्मचारी मठ में प्रवेश कर अज्ञात लुटेरों द्वारा प्रधान पुजारी को गंभीर रूप से जख्मी कर मठ के मंदिर में अवस्थित भगवान के पांच बेशकीमती मूर्तियों को लूट लिया था. पुजारी को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ शुरू की, इसी क्रम में सक्रिय अपराधकर्मी अभय कुमार सिंह साकिन पुलिस थाना कोपा ने रिविलगंज थाना अंतर्गत ब्रह्मचारी मठ मूर्ति लूट के मुख्य षड्यंत्रकर्ता होना स्वीकार किया.

इन जगहों से मूर्ति को किया गया बरामद

chhapra arrested1 22Scope News

उक्त लूट की घटना में संलिप्त सभी अपराधियों तथा लूटी गई मूर्तियों को पुलिस ने बरामद किया. इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है. लूटी गई मूर्ति में से तीन मूर्ति को उसके निशानदेही पर नदी में पानी के अंदर छुपा कर रखा गया था, उसे भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभय सिंह ने बताया कि ब्रह्मचारी मठ से लूटी गई मूर्तियों में से दो मूर्ति लड्डू-गोपाल एवं सीता जी को हरियाणा में छुपा कर रखा गया था. उक्त मूर्ति को भी हरियाणा की पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना हैं अभय सिंह

गिरफ्तार अभय सिंह ने पूछताछ के क्रम में दिनांक 14 सितंबर को भगवान बाजार थाना अंतर्गत हाथीदास मठ से राधा कृष्ण की चोरी गई मूर्ति में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना में संलिप्त अन्य अपराध कर्मियों का नाम बताया. इसके निशानदेही पर हाथीदास मठ से चोरी गई राधा कृष्ण की मूर्ति को भी बरामद कर लिया गया है. अभय सिंह कुख्यात मूर्ति लुटेरा चोर गिरोह का सरगना है और 2015 में वैशाली जिले के नगर थाना से चोरी की गई मूर्ति मामले में जेल जा चुका है.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अभय सिंह कोपा, राजन कुमार शर्मा थाना भगवान बाजार, करण कुमार थाना रिविलगंज, छोटू कुमार थाना परसा, मनीष कुमार थाना गरखा, सूरज कुमार थाना रिविलगंज गंज, प्रीतम कुमार थाना अमनौर को गिरफ्तार किया गया है.

इन मूर्तियों को पुलिस ने किया बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पांचों मूर्तियां राम, बजरंगबली, नारद व लड्डू गोपाल जी की धातु की प्रतिमा बरामद किया गया है. भगवान बाजार थाना अंतर्गत हाथीदास मठ से चोरी गई राधे कृष्ण की मूर्ति, घटना में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया है.

एसआईटी की टीम में ये थे शामिल

इस मामले में एसआईटी विशेष अनुसंधान दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक किशोरी चौधरी थानाध्यक्ष बनियापुर, पुलिस अवर निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान थानाध्यक्ष रिविलगंज, अवर निरीक्षक रामसेवक रावत ने ईआईयू के साथ मिलकर कार्रवाई की है.

रिपोर्ट : रंजीत

Chhapra- आप भी करिये आसमान में खेती, जानिये, आसमानी खेती के गुर

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...