छात्र हर्ष राज हत्याकांड : पटना पुलिस की जांच तेज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पटना : पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज हत्याकांड पर पटना पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज पटना जंक्शन और पटेल होस्टल समेत कई हॉस्टलों में पटना पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया। मेन गेट को बंद कर हर कमरे की सघन तलाशी ली गई। मौके पर मौजूद छात्रों के आई कार्ड की भी बड़ी सघनता से जांच की गई। इस दौरान किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई। लेकिन पटना पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में कई जिलों में छापेमारी चल रही है।

पटना के सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी की माने तो पटना विश्वविद्यालय के पांच हॉस्टल में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी की हॉस्टल में ही हर्ष की हत्या की साजिश रची गई थी। इस घटना में शामिल कुछ छात्र अभी यूनिवर्सिटी में मौजूद हैं। साथ ही हॉस्टल में हथियार रखने की भी जानकारी मिली थी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को सघन जांच अभियान में लगाया गया है। पटना पुलिस ने पांच आरोपितों की पहचान कर ली है। आरोपितों के गृह जिले में पुलिस टीम कैंप कर रही है। फरार आरोपितों के विरुद्ध इश्तेहार जारी कर दिया है। पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही है। पुलिस लॉज और हॉस्टल की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : छात्र हत्या मामला : राज्यपाल सख्त, कहा- दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...