Advertisment

छात्र हत्या मामला : राज्यपाल सख्त, कहा- दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई

पटना : बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के बीएन कॉलेज के एक छात्र की पटना लॉ कॉलेज परिसर में हुई निर्मम हत्या को लेकर काफी दुखित हैं। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने पटना के जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा को राजभवन में बुलाकर मामले की विस्तृत जानकारी ली और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

राज्यपाल का सख्त निर्देश, कहा- जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार हो

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि छात्रावासों में अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए। राज्यपाल ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकन एवं छात्रावासों को अराजक तत्वों से मुक्त करने हेतु प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को आपस में मिलकर प्रभावी कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : BN College के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...