PM MODI की तीन महबूबा पर भाजपा का तेजस्वी पर पलटवार, बताया तेजस्वी की तीन महबूबा का नाम, कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है और इस बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जोरों पर है। एक तरफ इंडिया गठबंधन का बिहार में सबसे बड़ी घटक दल राजद के नेता तेजस्वी यादव लगातार भाजपा पर हमलावर हैं और मुद्दे से हटकर कर सामाजिक विद्वेष फ़ैलाने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ एनडीए के नेता लगातार राजद पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं।

भाजपा पर तंज कसते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि जब मोदी सत्ता में नहीं थे तो उन्हें महंगाई डायन लगती थी और अब सत्ता में आने के बाद महबूबा हो गई है। तेजस्वी ने कहा था कि मोदी की तीन महबूबा है। मोदी की पहली महबूबा महंगाई, दूसरी महबूबा गरीबी और तीसरी महबूबा बेरोजगारी है। तेजस्वी यादव के मोदी की महबूबा की गिनती करने पर अब भाजपा ने भी तेजस्वी पर पलटवार किया है और तेजस्वी की तीन महबूबा होने की बात कही है।

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी की तीन महबूबा है। तेजस्वी की पहली महबूबा अपराध, दूसरी भ्रष्टाचार और तीसरी वंशवाद। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की ये तीनों महबूबा पहले राजद प्रमुख लालू यादव के साथ रहती थी और इन्हीं तीन महबूबा के कारण लालू यादव को जेल जाना पड़ा। अब ये तीनो तेजस्वी की महबूबा है तो तेजस्वी को भी जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PURNEA में दहेजलोभियों की भेंट चढ़ गई विवाहिता, परिजनों ने लगाया गर्भवती महिला की हत्या का आरोप

PM MODI PM MODI PM MODI

PM MODI PM MODI

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...