पटना में 2 सीटों के लिए EVM डिस्पैच की कार्रवाई शुरू

पटना : 2024 लोकसभा निर्वाचन पाटलिपुत्र और पटना साहिब का चुनाव एख जून को होने जा रहा है। जिसके डिस्पैच की कार्रवाई आज से शुरू हो गई है। एक जून को राजधानी पटना में दो लोकसभा सीट के लिए चुनाव होना है। जिसमें पटना साहिब में 17 उम्मीदवार और पाटलिपुत्र में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक और पटना एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। पटना डीएम ने बताया कि एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोनों लोकसभा में 43 लाख 76 हजार वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें सर्विस वोटर भी हैं। पटना डीएम ने बताया कि हीट वेव को लेकर सभी बूथों पर पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

दियारा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की रहेगी तैनाती – राजीव मिश्रा

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि दियारा क्षेत्र में भी पुलिस बल की भारी तैनाती होगी। साथ ही साथ एसटीएफ, केंद्रीय प्रतिनिधि बल, थाना प्रभारी, डीएसपी और एसपी भी चुनाव को लेकर क्षेत्र में रहेंगे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने लोगों से अपील की कि लोग निर्भीक होकर अपना मतदान का प्रयोग करें। किसी तरह की सूचना आती है तो लोकल थाना या टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। मतदान के दिन लोग अपने वाहन से जाकर भी मतदान कर सकते हैं। 107 की और सीसीए की कार्रवाई कई लोगों पर की गई है।

यह भी पढ़े : पटना डीएम की अपील, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...