DM ने पटना के दोनों लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान को लेकर दी जानकारी

पटना : पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक और डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने सातवें चरण में पाटलिपुत्र और पटना साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस की। दोनों अधिकारियों ने दोनों सीटों के लिए विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि दोनों जगहों पर अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा।

आपको बता दें कि पटना साहिब में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 30 जिसमें एक महिला और 29 पुरुष उम्मीदवार हैं। पाटलिपुत्र में कुल अभ्यर्थी नामांकन करने वाले 24 जिसमें चार महिला और 20 पुरुष कैंडिडेट हैं। पटना साहिब में 17 पुरुष अभ्यर्थी वैध, 12 पुरुषों का नामांकन रद्द और एक महिला का नामांकन रद्द हुआ है। पाटलिपुत्र में चार महिला और 18 पुरुषों का नामांकन वैध पाया गया है जबकि दो पुरुष का नामांकन रद्द हुआ है।

पटना साहिब में एक भी आपराधिक छवि वाले नहीं

पटना साहिब में एक भी आपराधिक छवि वाले नहीं है जबकि पाटलिपुत्र में पांच आपराधिक छवि वाले शामिल हैं। मीसा भारती, रामकृपाल यादव, नितेश कुमार पटेल, मो. फारुख रजा, सुभाष कुमार उम्मीदवार हैं। एक जून को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। पटना साहिब में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 95 हजार 535 हैं,
जिसमें 12 लाख आठ हजार पुरुष और महिला वोटर 10 लाख 83 हजार 934 हैं।

वहीं पाटलिपुत्र में कुल मतदाता 20 लाख 80 हजार 616 हैं जिसमें 10 लाख 89 हजार 278 पुरुष और नौ लाख 84 हजार हैं। पटना साहिब में कुल मतदान केंद्र 2131 हैं। जबकि पाटलिपुत्र में कुल मतदान केंद्र 2159 हैं। पटना साहिब में मॉडल बूथ (60) जबकि महिला बूथ, (95), युथ बूथ (9) और पीडब्ल्यू बूथ आठ हैं। पाटलिपुत्र में मॉडल बूथ 69, महिला बूथ (103), युथ बूथ (18) और पीडब्ल्यू बूथ 15 है।

यह भी पढ़े : पटना डीएम की अपील, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...