गंडक नदी में मिला दो लापता बच्चे का शव,अपहरण कर हत्या की आशंका

बेगूसरायः परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा चमराही गांव में दो बच्चों के शव मिलने की खबर है.

बताया जा रहा है कि चमराही निवासी सूर्य नारायण महतो का पुत्र हिमांशु उर्फ गोलू और रामज्ञान महतो का पुत्र हर्ष कुमार शनिवार से लापता था. परिजनों ने मामले की सूचना परिहारा थाने दी थी, लेकिन पुलिस बच्चे को बरामद नहीं कर सकी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी खगरिया पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया, इसी बीच ग्रामीणों की नजर गंडक नदी में तैरते एक बच्चे की शव पर पड़ी. तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बच्चे का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, लोगों की भीड़ जुट गई.

शव मिलने की खबर पाकर पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को बाहर निकाला. फिर दूसरे शव की तलाश शुरु हुई. आखिरकार दूसरे बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया. दोनों शव की पहचान लापता बच्चे हिमांशु कुमार एवं हर्ष कुमार के रुप में की गई.

परिजनों का आरोप है कि अपराधियों के द्वारा पहले बच्चे का अपहरण किया गया फिर हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया.  परिजनों ने प्रशासन से अपराधियों के गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है.

रिपोर्ट-सुमित

रांची के सुधा डेयरी के इंजीनियर का नहीं मिल रहा सुराग, 60 घंटे से लापता

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...